WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Krishi Vaniki Yojana 2024;मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना free आवेदन फार्म, लाभ

बिहार सरकार द्वारा अपने प्रदेश में किसानो के लिए Bihar Krishi Vaniki Yojana शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को अपनी फसल के साथ-साथ खेतो में खाली स्थान पर पेड़ लगाना है जिसके तहत किसानों को गवर्नमेंट नर्सरी से 10 रूपये में एक पॉप्लर का पेड़ प्रदान किया जाएगा और 10 रूपये भी तीन वर्ष के बाद किसानों को वापस कर दिए जाएगा।। इस योजना में किसान अपने खेतों में पॉप्लर वृक्ष के 150 लाख प्रजातियों को लगा सकते हैं। सरकार किसानों को वृक्षारोपण के लिए हर प्रकार की मदद करेगी।

मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना का उद्देश्य पर्यावरण और जलवायु की सुरक्षा के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है। अगर आप भी 2023 में बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत अपने खेत में वृक्षारोपण करना चाहते हैं, तो आप सही जगह पर हैं। हमारा आर्टिकल आपको इस योजना के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देगा और आपकी सहायता करेगा इसे समझने और इसका लाभ उठाने में।

Mukhymantri Krishi Vaniki Yojana 2024

बिहार सरकार ने अपने राज्य के सभी किसान भाइयों के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसका नाम है “मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना 2023”. इस योजना के तहत, किसानों को उनके खेतों में या खाली जगहों पर पॉप्लर के वृक्ष लगाने की सुविधा मिलेगी। सरकार की नर्सरी से प्रति पॉप्लर का पौधा केवल 10 रुपये में खरीदा जा सकेगा और यह राशि 3 साल बाद किसानों को वापस मिलेगी।

इसके अलावा, जब ये पॉप्लर के पेड़ बड़े हो जाएंगे और 50% या उससे अधिक पेड़ जीवित रहेंगे, तो किसानों को प्रति पेड़ के अनुसार 60 रुपये की दर पर अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। किसानों को पॉप्लर के पौधे लगाते समय, उन्हें पौधों की न्यूनतम ऊँचाई को 10 फीट और गोलाई को 2.5 इंच रखना चाहिए।

Overview of Mukhymantri Krishi Vaniki Yojana

“मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना ” के तहत बिहार के पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा किसानों को पॉप्लर पौधों की देखभाल के लिए सभी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी, और जब पौधे पेड़ के रूप में पूरी तरह विकसित हो जाएंगे, तो उनकी कटिंग वन विभाग के स्थानीय कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जब पॉप्लर के पेड़ बड़े होंगे, तो उसका पूरा लाभ किसानों को ही मिलेगा, यानी सरकार को कोई हिस्सेदारी नहीं होगी।

योजना का नामBihar Krishi Vaniki Yojana
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
उद्देश्यअधिक से अधिक वृक्षारोपण करना और किसानों की आय में वृद्धि करना
साल2024
राज्यबिहार
संबंधित विभागपर्यावरण एवं वन विभाग
योजना की श्रेणीराज्य सरकारी योजना
अधिकारिक वेबसाइटforestonline.bih.nic.in
हेल्पलाइन नंबर
0612-2226911/9473045992

Bihar Krishi Vaniki Yojana 2024 का उद्देश्य

सरकार ने Bihar Krishi Vaniki Yojana शुरू की है जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। इसके लिए, वे किसानों को पॉप्लर के पौधे लगाने की सुविधा प्रदान करेंगे। आप जानते ही होंगे कि पॉप्लर के पेड़ों की कीमत 5-7 साल बाद बढ़ जाती है। इससे किसानों को अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी। बिहार की Krishi Vaniki Yojana Bihar के तहत, किसानों को पॉप्लर के पौधों की देखभाल और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा, यह योजना पर्यावरण की सुरक्षा में भी मदद करेगी। वह इन वृक्षों से प्राप्त लकड़ी, फल, औषधी आदि को बाज़ार में बेचा कर अच्छा धन कमा सकता है। साथ ही वृक्षारोपण से राज्य में हरियाली भी बढ़ेगी, जिससे की प्रदूषण की कम करने में मदद मिलेगी।किसान सिर्फ खेती तक ही सिमित न रहे, वह अन्य साधन से भी धन अर्जित कर पाए इस उद्देश्य से बिहार की सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना को शुरू किया। योजना की मदद से वृक्षारोपण कर किसान पेड़ों का मालिकाना हक़ प्राप्त कर सकता है।बिहार में 2150 एकड़ निजी भूमि पर पॉप्लर नर्सरी स्थापित की जाएंगी।

Bihar Krishi Vaniki Yojana 2024 के लाभ

  • मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना के तहत हरियाली मिशन का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत पॉप्लर के पेड़ों को लगाने का कार्य शुरू किया गया है।
  • इसके अलावा, 3 साल बाद जब ये पौधे वन विभाग से खरीदे गए पेड़ों में से 50% पेड़ों की जीवितता बनी रहेगी, तो हर पेड़ के लिए ₹60 का एक और लाभ दिया जाएगा।
  • जब पॉप्लर के पौधे बड़े हो जाएंगे, तब सिर्फ किसानों को ही उनका लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों के खेतों के खाली जगहों या डोल पर 150 लाख पॉप्लर पेड़ों को रोपण किया जाएगा।
  • आप पेड़ों से लकड़ी, फल, लुगदी, औषधी और प्राप्त अन्य उत्पादों को बाजार में काफी अच्छे दाम पर बेच सकते हैं।
  • इसके अलावा, बिहार में 2150 एकड़ निजी जमीन पर पॉप्लर नर्सरी भी स्थापित की जाएगी।
  • यह योजना सीधे बिहार के किसानों को फायदा पहुंचाएगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी।
  • इस योजना के तहत, सभी किसानों को पर्यावरण और वन विभाग के स्थानीय कार्यालयों से पॉप्लर के पेड़ों की कटाई की सुविधा मुफ्त मिलेगी।
  • किसानों को सरकारी नर्सरी के माध्यम से 10 रुपए प्रति पौधा की दर से शिशु पौधे प्रदान किया जाएगा।
  • इसके साथ ही, किसानों को पॉप्लर के पौधों से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जाएगी।
  • बिहार कृषि वानिकी योजना में, स्थानीय सरकारी नर्सरी से ₹10 प्रति पॉप्लर पौधे खरीदने पर किसानों को लाभ मिलेगा, और यह ₹10 राशि भी पेड़ के हिसाब से 3 साल बाद किसानों को वापस मिलेगी।
  • इसके साथ ही शिशु पौधे खरीदने में किये गए खर्च की राशि भी किसानो को वापस कर दी जाती है
  • इस योजना का लाभ बिहार राज्य में निवास करने वाले सभी किसानों को प्राप्त होगा।

बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत पात्रता

  • बिहार राज्य के सभी किसान योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • 3 साल बाद वन बिहार के सभी किसान भाइयों को इस योजना के तहत आवेदन करने का मौका मिलता है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान को अपनी खुद की जमीन या लीज पर ली गई जमीन होनी चाहिए, लेकिन लीज पर ली गई जमीन कम से कम 3 सालों के लिए होनी चाहिए।
  • राज्य के मूलनिवासी व्यक्ति भी योजना का लाभ लेने के पात्र है।
  • पॉप्लर के पौधे लगाने के लिए, जमीन को समतल होना चाहिए और ऊंची जल जमाव मुक्त होनी चाहिए।
  • किसान के बैंक खाते में योजना के तहत ₹20,000 की पूंजी जमा होनी चाहिए।
  • पॉप्लर के पौधे लगाने के लिए, किसान की जमीन में सिंचाई की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।
  • इस योजना के तहत, प्रति व्यक्ति के अनुसार, भूमि का आवंटन आधा एकड़ से लेकर 3 एकड़ तक किया जाता है।

Bihar Krishi Vaniki Yojana महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जमीन की रसीद
  • बैंक स्टेटमेंट
  • मोबाइल नंबर
  • 20 हजार रूपए की बैंक में जमा होने का प्रमाण बैंक पास बुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • लीज डीड की फोटोकॉपी
  • अपडेट की गयी लगान की रसीद
  • जमीन से जुड़े दस्तावेज जैसे खसरा-खतौनी

Bihar Krishi Vaniki Yojana के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक किसान को Environment & Forest Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाकर, आपको मेन्यू सेक्शन में “ऑनलाइन अप्लाई” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • फिर आपको “जनरेट ओटीपी” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जब आप उस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • उस ओटीपी को ओटीपी वाले कॉलम में दर्ज करें।
  • फिर आपको “प्रोसीड” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल पर 12 नंबर की रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी।
  • इस आईडी के द्वारा आप आवेदन पत्र में किसी त्रुटि को सुधार सकते हैं
  • फिर आपको अगले पेज में पौधों की प्रजाति और संख्या दर्ज करनी होगी।
  • जब सभी जानकारियां दर्ज हो जाएं, तो आपको “सेव ड्राफ्ट” पर क्लिक करना होगा।
  • अगर आप “फाइनल सबमिट” पर क्लिक करते हैं, तो फॉर्म में कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा। लेकिन अगर आप “सेव अस ड्राफ्ट” पर क्लिक करते हैं, तो आप आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको “आलरेडी रजिस्ट्रेशन” वाले ऑप्शन पर क्लिक करके 12 नंबर की रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको फॉर्म के साथ सभी दस्तावेज़ और पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो अपलोड करने होंगे।
  • इसके बाद आपको “सबमिट” पर क्लिक कर देना होगा।
  • अगर आप आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना चाहते हैं, तो “प्रिंट आवेदन” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप बिहार कृषि वानिकी योजना के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करें: https://forestonline.bihar.gov.in/onlineapply/Image/KRISHI%20VANIKI%20YOJNA.pdf

एप्लीकेशन स्टेटस को कैसे करे चेक?

  • सबसे पहले, किसान को Environment & Forest Department की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होमपेज खुलेगा।
  • होमपेज पर, “चेक एप्लीकेशन स्टेटस” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर, आपको अपने एप्लीकेशन आईडी नंबर दर्ज करना होगा।
  • तभी “Show ” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपको इस प्रक्रिया के बाद संबंधित जानकारी अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Bihar Krishi Vaniki Yojana के तहत ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • बिहार कृषि योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने पास के वन प्रमंडल या वन प्रक्षेत्र कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां जाने के बाद आपको बिहार कृषि वाणिज्य योजना का आवेदन पत्र मिलेगा, जो इस प्रकार का होगा
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म ध्यान से भरना होगा।
  • फिर इसमें मांगे गए सभी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियाँ लगाकर फॉर्म के साथ लगानी होगी।
  • फिर आपको अपने सभी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ लगातार 10 रुपये प्रति पौधे की दर पर निर्धारित राशि के साथ वन प्रमंडल या वन प्रक्षेत्र कार्यालय में 30 जून, 2023 की शाम 5 बजे तक जमा करना होगा।
  • इसकी रसीद प्राप्त कर लेनी होगी।

बिहार कृषि वानिकी योजना हेल्पलाइन नंबर

हेल्पलाइन नंबर

0612-2226911 तथा 9473045992 किसी भी समस्या तथा सुझाव हेतु किसान इन नंबरों पर संपर्क करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकता है और अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकता है।

Bihar Krishi Vaniki Yojana (pdf):

यहां क्लिक करें

Conclusion:

दोस्तों, हमने Mukhymantri Krishi Vaniki Yojana के संबंध में आप सभी को महत्वपूर्ण सूचना प्रदान की है। अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप कमेंट के माध्यम से हमें जानकारी दे सकते हैं। आपका हर एक कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट https://gov.dailyupdateshq.com/ पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

FAQS:

Q1.Mukhymantri Krishi Vaniki Yojana में रुपए कब मिलेंगे?

Ans : बिहार कृषि वानिकी योजना में किसान द्वारा पौधे लगाए जाने के 3 वर्ष बाद 50% से अधिक पौधे सुरक्षित रखने के बाद ही किसान को ₹60 प्रति पौधे की दर से सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जाएगी और इसके साथ पौधे की खरीद राशि ₹10 प्रति पौधे भी वापिस की जाएगी।

Q2.Bihar Krishi Vaniki Yojana का उद्देश्य क्या है?

Ans : Bihar Krishi Vaniki Yojana का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ प्रदेश को हरा भरा और शुद्ध पर्यावरण उपलब्ध करवाना है।

Q3.Mukhymantri Krishi Vaniki Yojana के हेल्पलाइन नंबर तथा अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans :कृषि वानिकी योजना के हेल्पलाइन नंबर है – 9473045992 & 0612-2226911 तथा इसकी अधिकारिक वेबसाइट है – https://forestonline.bihar.gov.in/

Q4.कृषि वानिकी योजना के द्वारा कौन सा पौधा प्राप्त कर सकते हैं?

Ans :कृषि वानिकी योजना के द्वारा पाॅप्लर का पौधा प्राप्त कर सकते हैं

Q5.Mukhymantri Krishi Vaniki Yojana का लाभ कौन प्राप्त कर सकता है?

Ans :कृषि वानिकी योजना का लाभ बिहार राज्य के किसान प्राप्त कर सकते हैं

1 thought on “Bihar Krishi Vaniki Yojana 2024;मुख्यमंत्री कृषि वानिकी योजना free आवेदन फार्म, लाभ”

Leave a Comment