WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल 2023 free रजिस्ट्रेशन, @yuvaportal.mp.gov.in, फायदे

मध्य प्रदेश सरकार ने युवा पोर्टल 2023 का शुभारंभ किया है जो राज्य के युवाओं के लिए है। इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को अलग-अलग योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा जाएगा ताकि उन्हें लाभ प्राप्त हो सके। मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के माध्यम से मध्य प्रदेश के युवाओं को घर बैठे सरकार द्वारा संचालित हो रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

अब युवाओं को सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं होगी। yuvaportal.mp.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। MP Yuva Portal 2023 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ना होगा। क्योंकि हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के लाभ प्राप्त करने और पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

मध्यप्रदेश सरकार ने युवाओं को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्य प्रदेश युवा पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से युवाओं को अनेक सरकारी सेवाओं से जोड़ा जाएगा और उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा। युवा पोर्टल के माध्यम से आप सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। MP Yuva Portal से जुड़ी सभी जानकारी जैसे पंजीकरण, लाभ और उद्देश्य के बारे में इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Table of Contents

मध्यप्रदेश युवा पोर्टल क्या है?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवा नीति को लॉन्च करने के दौरान एमपी युवा पोर्टल की शुरुआत की गई है। एमपी युवा पोर्टल के माध्यम से युवाओं को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस पोर्टल पर विभिन्न योजनाएं, प्रयास और संसाधनों से जुड़ने के लिए कई तरह की सेवाएं और अवसर राज्य के युवाओं के लिए प्रदान की जाती हैं।

इससे युवाओं को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाता है। इस पोर्टल पर युवाओं को घर बैठे शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी भी मिलेगी। इससे युवा सरकारी संगठनों से जुड़े रह सकते हैं और मेंटर्स से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल युवाओं के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। मध्य प्रदेश सरकार ने एमपी युवा पोर्टल पर मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के लिए 1 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है

एमपी युवा पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के ऑनलाइन आवेदन भी किए जाएंगे, कौशल कमाई योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 जून 2023 से प्रारंभ किए जाएंगे। युवा पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं, अर्थात इच्छुक युवा अपना पंजीकरण कर सकता है, पंजीकरण करने की विधि नीचे प्रदान की गई है।

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल Highlights

पोर्टल का नाम  MP Yuva Portal
शुरू किया गया  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी  राज्य के युवा
उद्देश्य  युवाओं को शिक्षा, रोजगार, खेल आदि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रदान करना
साल  2023
राज्य  मध्य प्रदेश
श्रेणीMP Government Schemes
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://yuvaportal.mp.gov.in/  
रजिस्ट्रेशन लिंकhttps://yuvaportal.mp.gov.in/Individual
एमपी की अन्य योजना

Madhya Pradesh Yuva Portal का उद्देश्य

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश युवा पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को उनके कौशल, ज्ञान और समृद्ध विकास को बढ़ावा देने के लिए अवसर प्रदान करना है।
  • ताकि इस पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जा सके और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के युवाओं को पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • एमपी युवा पोर्टल से युवा घर बैठे ही शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और खेल आदि के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल के लिए पात्रता

इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को नीचे दिए गए पात्रताओं के अनुरूप होना चाहिए तभी वह इसका लाभ ले पाएगा।

  • आवेदन करने वाला युवा नागरिक मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • जिन युवाओं की आयु 17 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच है, वे इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए पात्र होंगे।
  • प्रदेश के सभी युवक और युवतियाँ इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पात्र हैं।

एमपी युवा पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज

युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार के पास कुछ आवश्यक दस्तावेजों का होना जरूरी है जिसकी सूची नीचे दी गई है –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एमपी युवा पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की सूची

  • सरकारी योजनाएं – रोजगार, कौशल विकास, छात्रवृत्ति, भत्ते, प्रवेश, नियोजन, छात्रावास, सम्मान निधि, पुरस्कार एवं अन्य।
  • मुख्यमंत्री कार्यक्रम
  • समाचार और कहानियां
  • सहभागिता – स्वैच्छिक सेवा, मेंटरशिप
  • चर्चा/संवाद – वर्क, डिस्कशन, पोल, ब्लॉग, वार्ता, 
  • गैलरी – फोटो एवं वीडियो गैलरी

MP Yuva Portal की मुख्य विशेषताएं

1.1.युवाओं के लिए योजनाएं:

युवा पोर्टल के माध्यम से आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना को शुरू किया है, जिसका आवेदन इस पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा। और अन्य योजनाएं जैसे रोजगार नियोजन, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, प्रवेश परीक्षा, पेंशन एवं पुरस्कार आदि योजनाओं को भी शामिल किया जाएगा।

2.मेंटरशिप सेवा:

जो भी युवा अपने करियर अथवा पसंदीदा क्षेत्र के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें सरकार द्वारा चयनित मेंटर द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके लिए युवाओं को एमपी युवा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

3.संवाद एवं सुझाव:

प्रदेश के युवा अब इस पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार को विभिन्न योजनाओं एवं क्षेत्रों के प्रति चर्चा एवं संवाद कर पाएंगे। इससे प्रदेश के युवा राज्य एवं देश के विकास के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पाएंगे, तथा जो भी युवा पोर्टल पर अपना ब्लॉग लिखना चाहता है, उन्हें युवा पोर्टल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर संपर्क करना होगा।

4.युवाओं की उपलब्धियां:

युवाओं की उपलब्धियां: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि युवा किसी भी प्रदेश की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है, तो युवा पोर्टल के माध्यम से प्रदेश सरकार युवाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, जिससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिले।

5.सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी:

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि युवा बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं, इसी को सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची एमपी युवा पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी।

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

मध्य प्रदेश युवा पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आपको निम्नलिखित जानकारी का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको युवा एमपी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • उसके बाद आपको होमपेज पंजीयन करें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने युवा पंजीयन की विंडो खुल जाएगी।
  • जहां पर आप से पूछा जाएगा कि आपके पास समग्र आईडी है या नहीं।
  • इसके बाद आपके सामने Registration Form खुल जाएगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म दिनांक, जिला, पता, पिन कोड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको स्व घोषणा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अंत में आपको पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप MP Yuva Portal पर आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MP Yuva Portal पर Login करने की प्रक्रिया

  • युवा पोर्टल में लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको युवा पोर्टल एमपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म में यूजर आईडी/मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉग इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर आसानी से लॉगिन हो जाएंगे।

दोस्तों, हमने एमपी युवा पोर्टल के संबंध में आप सभी को महत्वपूर्ण सूचना प्रदान की है। अगर फिर भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप कमेंट के माध्यम से हमें जानकारी दे सकते हैं। आपका हर एक कमेंट हमारे लिए महत्वपूर्ण होता है। हम आपकी समस्या का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट www.gov.dailyupdateshq.com पर आने के लिए आपका धन्यवाद, और नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें।

MP Yuva Portal FAQs

1.एमपी युवा पोर्टल को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

उत्तर. एमपी युवा पोर्टल को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किया गया है।

2.मध्य प्रदेश युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर. मध्य प्रदेश के ऐसे युवा जो एमपी युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उनकी आयु 17 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

3.एमपी युवा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया क्या है?

उत्तर. मध्य प्रदेश के युवा नागरिक युवा पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और पंजीकरण करें के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। जिसे भरकर आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पढ़े।

Leave a Comment